प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के स्वागं वन सी कॉलोनी में लाखों की चोरी की सूचना है। पुलिस मामले की छानबीन कर चोरों का सुराग पाने में जुटी है। समाचार प्रेषण तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार गोमिया थाना क्षेत्र के स्वागं वन सी सीसीएल कॉलोनी में बीते 7 नवंबर की रात चोरों ने एक बंद आवास को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। चोरों ने का ताला तोड़कर दोनों अलमीरा का लॉकर तोड़कर नकद व् मोबाइल लेकर फरार हो गए।
पीड़ित स्वांग वन सी कॉलोनी आवास क्रमांक-बी/39 रहिवासी देव नारायण सिंह के पुत्र संदीप कुमार सिंह ने 9 नवंबर को बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ अपनी दादी के बारहवां कार्यक्रम में कोडरमा गए थे। उक्त आवास में सोने के लिए पड़ोसी रिशु कुमार रॉय को चाभी दी थी। बताया कि बीते 7-8 नवंबर की रात्रि लगभग 1:30 बजे रिशु ने उन्हें फोन के माध्यम से सूचना दी कि आवास का ताला टूटा है।
कहा कि अंदर घुसकर देखा तो दोनों अलमीरा का लॉकर टूटा हुआ है और अलमीरा व घर का सामान बिखरा है। सूचना मिलते ही वह दूसरे दिन 8 नवंबर की सुबह 7:30 बजे स्वांग स्थित क्वार्टर पहुंचे तो देखा कि जैसा रिशु ने बताया था, वैसा ही पूरा घर बिखरा हुआ था। पीड़ित के अनुसार उनकी अलमीरा में नगदी ₹1,45,000 रखे थे, जिसमें उनके पुत्र के गुल्लक में ₹70,000, नए नोट करेंसी ₹55,000 और पत्नी के बैग में लगभग 20,000 रुपये थे, जो गायब मिले। बताया कि उनकी माता सबिता देवी की अलमीरा भी टूटी हुई थी। चोरों ने इसके अलावा एक मोबाइल ओप्पो K-10, 128 जीबी भी चुरा लिया है।
पीड़ित ने घटना की सूचना गोमिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के रहिवासियों से पूछताछ कर रही है और चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। समाचार प्रेषण तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
![]()













Leave a Reply