विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मान, क्षेत्र में हर्ष
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गिरिडीह। जिला के हद में सूर्यगादी रहिवासी राकेश कुमार सिन्हा को अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड (इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलिंपियाड) की ओर से अंतरराष्ट्रीय गणित प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनके विद्यार्थियों द्वारा गणित ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के उपलक्ष्य में यह सम्मान प्रदान किया गया।
ज्ञात हो कि, राकेश कुमार सिन्हा ने अपने विद्यार्थियों को गणित विषय में बेहतर मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन देकर इस उपलब्धि तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यार्थियों की शानदार सफलता के परिणामस्वरूप उन्हें यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है।
सिन्हा ने 7 नवंबर को कहा कि यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है। कहा कि मेरे विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और गणित के प्रति रुचि ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। मैं हमेशा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रयासरत रहता हूं। यह पुरस्कार मेरे साथ-साथ मेरे विद्यार्थियों की मेहनत का भी सम्मान है। मैं भविष्य में भी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता रहूंगा।
सिन्हा की इस उपलब्धि से गिरिडीह जिले का गौरव बढ़ा है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और विद्यार्थियों की सफलता को लेकर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। यह सम्मान न केवल सिन्हा के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि को शिक्षा जगत में एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
![]()













Leave a Reply