Advertisement

आखिरकार फरार वारंटी भुनेश्वर तुरी को चतरोचट्टी पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। चार साल बाद आखिरकार फरार वारंटी भुनेश्वर तुरी को पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर जिले भर में वारंटियों/फरारियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष छापामारी अभियान के तहत 28 अक्टूबर को जिला के हद में चतरोचट्टी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एसटी 131/22 के वारंटी अभियुक्त चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चिदरी टोला चैलियाटांड़ रहिवासी गिरी तुरी उर्फ गिरधारी तुरी उर्फ गिरिया तुरी के लगभग 25 वर्षीय पुत्र भुनेश्वर तुरी को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में चतरोचट्टी थाना प्रभारी शशि शेखर ने 28 अक्टूबर को बताया कि उक्त अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापामारी में उसे उसके गांव से ही धर दबोचा गया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापामारी दल में थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक महेश कुमार शर्मा, हवलदार गंगाराम बानरा, हवलदार महेश तामसोय, आरक्षी रमेश्वर यादव और चालक नागेन्द्र महतो शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *