Advertisement

चलकरी दक्षिणी पंचायत की दो बूथों की एसआईआर सुनवाई कैम्प

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड कार्यालय द्वारा बीडीओ संतोष कुमार महतो के नेतृत्व में चलकरी दक्षिणी पंचायत सचिवालय में 7 अक्टूबर को एसआईआर सुनवाई कैंप का आयोजन किया गया।

आयोजित एसआईआर सुनवाई शिविर में पंचायत के दो बूथों क्रमशः 273 एवं 277 की अनमेपिंग 278 मतदाताओं को दिए गये सूचना के आलोक में उनसे ऑनलाइन दस्तावेज लिए गये।

शिविर में बीडीओ संतोष कुमार महतो ने दोनों बीएलओ क्रमशः यास्मीन जोहरा तथा निर्मला देवी सहित दस्तावेज प्रपत्र भरने वाले एक दर्जन सरकारी शिक्षकों, प्रखंड पर्यवेक्षकों के कार्यों की प्रशंसा की। शिविर में पंचायत सचिव प्रेरणा सुमन, मुखिया रजनी देवी, रोजगार सेवक प्रकाश महतो, प्रखंड पर्यवेक्षक मेघनाथ महतो, काशीनाथ रजवार, दीपक कुमार महतो, गोपाल टुडू सहित नकुल बेसरा, जीतलाल मुर्मू, कौशल रजवार एवं एक दर्जन शिक्षक सक्रिय रहे।

पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो ने बताया कि 8 अक्टूबर के अंतिम सुनवाई शिविर आयोजन उपरांत आगामी 10 अक्टूबर को सभी बूथों में मेगा कैंप लगेगा। वहीं 12 से 16 अक्टूबर तक विशेष शिविर लगेगा। कहा कि चुनाव आयोग का निर्देश है कि अंतिम दौर तक एक भी जायज मतदाता के नाम छूटे नहीं। साथ ही एक परिवार के सारे सदस्यों के नाम एक ही बूथ में हो, यह कार्यवाही भी की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *