Advertisement

बालीडीह थाना में दुर्गा पूजा पंडाल कमिटी, जन प्रतिनिधि व् शांति समिति की बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। हिन्दू आस्था का प्रतीक दशहरा को लेकर 6 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में बालीडीह थाना परिसर में दुर्गा पूजा पंडाल कमिटी, स्थानीय जन प्रतिनिधि, शांति समिति सदस्य व दोनों समुदायों के गणमान्य जनों के साथ शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दुर्गा पूजा पंडाल कमिटी व शांति समिति सदस्यों के सुझाव व उनकी अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना गया। इसके बाद थाना प्रभारी बालीडीह द्वारा पंडाल की सुरक्षा, विसर्जन रूट, डीजे पर प्रतिबंध, सीसीटीवी कैमरा, क्यू मैनेजमेंट, फायर एक्सटिंग्विशर, ज्यादा भीड़ भाड़ वाले जगहों पर ड्रोन से निगरानी, हरेक पंडाल में फर्स्ट एड किट, वॉलंटियर की तैनाती, आग वाली जगहों पर नायलॉन रस्सी व प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने, सोशल मीडिया इस्तेमाल इत्यादि को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (मु.) ने शांतिपूर्ण दशहरा आयोजन में पुलिस, प्रशासन, जन प्रतिनिधि व पब्लिक सबकी जिम्मेवारी बताते हुए कहा कि पूजा पंडालों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। सोशल मीडिया पर नज़र रखी जा रही है। असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है और ट्रैफिक व पार्किंग को लेकर अलग से प्लान बनाया जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी चास ने विसर्जन की तिथि व समय की एकरूपता को मेंटेन करने व महिलाओ, बच्चों व बूजर्गों का ध्यान रखने का विशेष निर्देश दिया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *