प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। राष्ट्रीय नाई महासभा बोकारो की सांगठनिक बैठक 5 अक्टूबर को जिला के हद में तेनुघाट स्थित अतिथि भवन (गेस्ट हाउस) में आयोजित की गई। बैठक में समाज की बेटियों पर बने अश्लील गानो पर रोक लगाने की मांग की गयी। साथ हीं नाई समाज सहित अन्य समाज की महिलाओं एवं पुरुषों में भी अश्लील गीतों को लेकर बैठक में आक्रोश व्यक्त किया गया।
बैठक में बेरमो अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों से आए नाई सभा के आगंतुक मार्गदर्शक में एक ही बात की चर्चा जोरो पर रही कि इन अश्लील गीतों को अविलंब बैन की जाए, जिससे बहन बेटियों की इज्जत आबरू बनी रहे। जिला प्रशासन से मांग की जाए की अविलंब गणेश लाजवाब यादव की गिरफ्तारी सनिश्चित हो। अध्यक्षता प्रदेश महिला सचिव शीला रानी एवं संचालन अनिल ठाकुर ने की।
बैठक में राज्य एवं केंद्र सरकार से मांग की गई कि अश्लील गाना गाने वाले गायक के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाए। कहा गया कि इस गीत से नाई जाति एवं सैलून चलाने वाली महिलाओं की भावनाओं को आघात पहुंचा है। कहा गया कि इस संबंध में बीते माह 26 सितंबर को बोकारो उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन दी गई है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो समाज उग्र आंदोलन करने की दिशा में पहल करने पर विचार करेगा।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोकारो जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने अश्लील गानों की निंदा करते हुए जाति समाज के लिए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया और समाज के प्रति सदैव समर्पित और सहयोग की भावना रखने की बात कही। बैठक में संगठन को मजबूत करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें स्थानीय स्तर पर कमेटी का विस्तार करना, प्रखंड स्तर पर कमेटी बनाना, राज्य स्तर पर केश कला बोर्ड का गठन कराने, महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने, स्थानीय स्तर पर कोष इकट्ठा करने और सामाजिक सर्वे कराने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह सचिव उमा शंकर ठाकुर, डॉ शंकर ठाकुर, गोमिया प्रभारी आदित्य ठाकुर, चंदन ठाकुर, महेश ठाकुर, नरेश ठाकुर, एकल ठाकुर, सुरेश चन्द्र ठाकुर, घनश्याम कुमार शर्मा, ईश्वर ठाकुर, बिन्देश्वरी ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, पप्पू ठाकुर, विनोद ठाकुर, विशुन ठाकुर, देवनारायण ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर, कन्हाई लाल शर्मा, सुरेश शर्मा, रंजीत ठाकुर, मोदिनी देवी, सरीता देवी, बबीता देवी, पुष्पा देवी, शोभिका देवी, नरेश चन्द्र ठाकुर, मंटू ठाकुर, सुनील ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply