Advertisement

सामान सहित मंदिर व् दुकान में चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रविंद्र कुमार सिंह ने तेनुघाट स्थित अनुमंडल कार्यालय में 5 अक्टूबर को प्रेस वार्ता की।

प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने जानकारी दी कि मंदिर और दुकान में चोरी करने वाले 2 शातिर चोर की गिरफ्तारी की गयी है। बताया कि चंद्रपुरा थाना पुलिस ने बीते दिनों थाना क्षेत्र के मंदिर और दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का पूरा सामान भी बरामद कर लिया है।

ज्ञात हो कि चंद्रपुरा स्थित जगन्नाथ मंदिर के पुजारी ने थाना में आवेदन देकर बताया था कि बीते 2-3 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का सीसीटीवी क्षतिग्रस्त कर दिया और हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। उसी रात राजेश कुमार साह की केटल फीड दुकान का शटर तोड़कर सामान चुरा लिया गया। साथ ही विक्रांत पासवान और अरुण किस्कू के टाटा मैजिक गाड़ी की बैटरी और एक रहिवासी का मोबाइल भी चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में चंद्रपुरा थाना में कांड क्रमांक-114/26 धारा 334(1)/303(2)/305/324(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर छापामारी दल गठित किया गया। इस दौरान पुलिस ने पश्चिम पल्ली पाइप साइड चंद्रपुरा रहिवासी शिवा गंजू के 21 वर्षीय सूरज कुमार तथा जोगेन्द्र राम के 26 वर्षीय पुत्र उदय कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी।

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। बरामद सामानो में 2 बैटरी (एक्साइड और आमारों), एक ड्रिल मशीन, हथौड़ा, लोहे का पाइप, तांबे का तार 2 कॉइल, वीवो मोबाइल, 12 पैकेट बिस्कुट और 7 लीटर तेल शामिल है।
पुलिस के अनुसार सूरज कुमार पर पहले से 5 मामले और उदय कुमार पर 2 मामले दर्ज हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापामारी दल में चंद्रपुरा थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक अमरजीत कुमार, कुंदन कुमार पासवान, जितेंद्र कुमार , जितेंद्र कुमार, रंजन कुमार, चंदन कुमार दुबे, अनिल कुमार यादव, विवेक कुमार पांडेय, अजमत हुसैन सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *