Advertisement

चांदो में भाजपा अंगवाली मंडल की विशेष मासिक बैठक आयोजित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भाजपा अंगवाली मंडल की विशेष बैठक 4 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चांदो पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। सेवा- ज्योति यात्रा के निमित्त आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने की।

इस संबंध में मंडल अध्यक्ष ठाकुर ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिवस के अवसर पर बीते माह 17 सितंबर से कई कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी के तहत आगामी 7 अक्टूबर को बोकारो में सेवा ज्योति-यात्रा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। जिसे भव्य रूप से मनाने को लेकर विशेष विचार विमर्श किया गया।

उन्होंने बताया कि उक्त बैठक में पार्टी के संगठनात्मक गतिविधियों, मजबूती पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान, अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ज्ञानवर्धक विचारों को सुनकर लाभ लेने की अपील की गई। यहां पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने रंगोली राष्ट्र घर-घर से राष्ट्र तक आभार और संकल्प रंगोली विषय पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आशीष नायक ने किया। मौके पर वरीय नेता देवीदास, मनोहर नायक, वरुण नायक, मनोज यादव, मंजू कुमारी, निमा कुमारी, ब्रजेश दसौंधी, सुनील ठाकुर, देवीलाल सोरेन, सोहन गंझू, प्रकाश महतो सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *