रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कहार मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष शेरनी कहार ने बोकारो जिला रहिवासी डॉ परमानंद चंद्रवंशी को संगठन का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही समाज के प्रबुद्ध जनों में खुशी की लहर है। समर्थकों एवं समाज के गणमान्य जनों ने डॉ चंद्रवंशी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उम्मीद जताई गयी है कि उनके नेतृत्व में झारखंड में कहार समाज को संगठित करने, सामाजिक एकजुटता बढ़ाने तथा समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य किया जाएगा।
डॉ परमानंद चंद्रवंशी ने 4 अक्टूबर को नई जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताते हुए संगठन और समाज के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने समाज के सभी अमन पसंद बिरादरी से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
![]()













Leave a Reply