सदर अस्पताल बोकारो में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस का इस्तेमाल अगर दवाइयां, स्वास्थ्य उपकरण, कंप्यूटर और टीवी ढोने में होने लगे तो सवाल उठना लाजिमी है।
सदर अस्पताल बोकारो में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध एंबुलेंस से स्वास्थ्य उपकरण और अन्य सामान की शिफ्टिंग किए जाने की तस्वीर सामने आई है। यह मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सवाल यह है कि क्या सामान ढोने के लिए भाड़े की गाड़ी हायर करने की अनुमति नहीं है? अगर है, तो मरीजों के लिए उपलब्ध एंबुलेंस का इस्तेमाल सामान की ढुलाई में क्यों किया जा रहा है? क्या एंबुलेंस सरकार ने मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए उपलब्ध कराई है या सामान ढोने के लिए?
मामले को गंभीर बताते हुए सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने 3 अक्टूबर को कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। जांच की जिम्मेदारी सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को दी जाएगी। अब देखना है कि जांच में क्या सामने आता है और जिम्मेदार कर्मियों पर क्या कार्रवाई होती है।
![]()













Leave a Reply