ऊपरघाट में प्रतिभा की कमी नहीं बस निखारने की आवश्यकता-तिवारी महतो
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। युवा विकास क्लब एवं ग्राम विकास समिति की ओर से बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट के गोनियाटो मैदान में आयोजित 16वाँ टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 3 अक्टूबर को मांडू विधायक तिवारी महतो उर्फ निर्मल महतो शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर विधायक तिवारी महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र ऊपरघाट में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस इसे निखारने की आवश्यकता हैं। उन्होंने आयोजनकर्ताओ की सराहना करते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मौके पर ग्राम विकास समिति अध्यक्ष रामकुमार मरांडी, वरीय उपाध्यक्ष दामोदर महतो, सचिव विनोद कुमार महतो, टिकैत महतो मितवा, जितेंद्र महतो, प्रदीप रविदास, राजाराम महतो, गंगाराम महतो, सुरेश महतो, दिनेश महतो, सलेश बाबू, अनिल रविदास, गणपत महतो, गोपाल मरांडी, दशरथ मुर्मू, राजेश मुर्मू, सचिन महतो सहित कई रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply