Advertisement

गुरु भाई भुनेश्वर साव के निधन पर विहंगम योग संत समाज में शोक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विहंगम योग संत समाज अंगवाली शाखा से लंबे समय से जुड़े पूर्व सीसीएल कर्मी भुनेश्वर साव का 3 अक्टूबर को निधन हो गया। वे हाल के कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

गुरु भाई भुनेश्वर साव के निधन से विहंगम योग संत समाज अंगवाली शाखा के संयोजक पंचानन साव, अध्यक्ष नरेश मिश्रा, परामर्शक अजीत जायसवाल सहित अन्य सदस्य, संत समाज के बोकारो जिला संयोजक नीलकंठ रविदास, कोयलांचल संयोजक आनंद केशरी, सह संयोजक प्यारेलाल यादव, अंगवाली उत्तरी पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *