अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण, शराब बंदी कानून का सख्ती से पालन एवं यातायात सुरक्षा को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने दोहरी कार्रवाई करते हुए एक ओर 24 घंटे के विशेष अभियान में 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरी ओर 3 अक्टूबर को पूरे जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
जिला पुलिस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 2 अक्टूबर को असामाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण व परिवहन पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
बताया गया कि शराब सेवन में 4 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, जिनमें मुन्ना कुमार, साकिन इसरौली मिर्जापुर, थाना-मढ़ौरा, अमित कुमार, पिंटू कुमार तथा विल्सन कुमार सिंह तीनों साकिन सहाजितपुर थाना क्षेत्र के शामिल है। शराब कारोबारी में 3 अभियुक्त पवन सिंह, साकिन नगीवा, थाना-सहाजितपुर, सतीश कुमार, साकिन मशरक, थाना-मशरक तथा संजीत कुमार, साकिन लौड़ीकौरिया, थाना-भगवानपुर (सिवान) की गिरफ्तारी की गयी है। वहीं एक वारंटी राकेश महतो, साकिन नकटी देवी रोड, थाना-दिघवारा की गिरफ्तारी की गयी है।
पुलिस के अनुसार इसके अलावा अन्य कांडों में 4 अभियुक्त चुमन कुमार, साकिन नसिरा, थाना- दाउदपुर, विवेक कुमार, साकिन सोनपुर मीनाबाजार, थाना-हरिहरनाथ, अकाश सहनी एवं पंकज कुमार यादव, दोनों साकिन फुलवरिया, थाना-मांझी को गिरफ्तार किया गया है। अभियान के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल 10 वाहनों से 13,700 रुपया जुर्माना राशि वसूली गई। साथ ही कुल 142.51 लीटर अवैध शराब (विदेशी शराब-92.51 लीटर एवं देशी शराब-50 लीटर), दो मोटरसाइकिल, एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा, पीला बालू लदे दो ट्रैक्टर एवं एक अपहृता की बरामदगी की गई।
वहीं 3 अक्टूबर को वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देशानुसार सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की नंबर प्लेट, कागजात एवं अन्य आवश्यक पहलुओं की गहन जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। संबंधित थाना क्षेत्रों में प्रभारी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष रूप से सघन वाहन जांच कराई गई।
![]()













Leave a Reply