Advertisement

बाढ़ प्रभावित बच्चों के लिए आश्रय स्थलों व् सामुदायिक किचेन में गर्म दूध का वितरण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा बचाव एवं राहत कार्य लगातार जारी हैं। प्रभावित परिवारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जिला के हद में भगवानपुर- चकिया गंडक बांध (पानापुर) के समीप स्थित आश्रय स्थलों एवं सामुदायिक किचेन सेंटरों में बच्चों के लिए गर्म दूध की विशेष व्यवस्था की गई है। बच्चों के बीच गर्म दूध का वितरण किया जा रहा है, ताकि बाढ़ की कठिन परिस्थितियों में भी उन्हें आवश्यक पोषण एवं स्वास्थ्यवर्धक आहार उपलब्ध हो सके।
बताया जा रहा है कि आश्रय स्थलों और सामुदायिक किचेन के माध्यम से जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों को भोजन, सुरक्षित आश्रय एवं आवश्यक सुविधाएं लगातार उपलब्ध करा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *