एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो के अंग्रेजी विभाग द्वारा 3 अक्टूबर को नए सत्र के छात्र छात्राओं के लिए फ्रेशर सह इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने की।
प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में कॉलेज के जंतु शास्त्र सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने कहा कि कॉलेज में पढ़ाई की असीम संभावनाएं हैं। सभी छात्र छात्राएं समय पर कॉलेज आयें और पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। उन्होंने कहा कि समय कीमती है इसलिए समय का सदुपयोग विद्यार्थी जीवन में कर आगे बढ़ना है।

विभागाध्यक्ष अंग्रेजी विभाग डॉ अलीशा वंदना लकड़ा ने सभी नए छात्र छात्राओं को पाठयक्रम से परिचय कराते हुए अंगेजी विषय जीवन में किस तरह उपयोगी है पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम की विधिवत् शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित तथा केक काटकर किया गया। अंग्रेजी विभाग के अतिरिक्त कॉलेज के अन्य इकाइयों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्राचार्य, प्रो. इंचार्ज, विभागाध्यक्ष अंग्रेजी समेत सभी विभागों के प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारीगण, छात्र-छात्रा शामिल रहे।
![]()













Leave a Reply