Advertisement

सर्पदंश से स्कूल की रसोइया की मौत, आपदा प्रबंधन से सहयोग राशि की प्रक्रिया शुरू

प्रहरी संवाददात/पेटरवार(बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी पंचायत की बड़कीटांड़ (झुंझको) स्थित प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के रूप में पदस्थापित स्थानीय रहिवासी गणेश सिंह की पत्नी मंजू देवी को बीते 30 सितंबर की शाम विषैले सांप ने काटा था, जिसकी मौत एक अक्टूबर को हो गई। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया है। मृतका 45 वर्ष की बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार एक अक्टूबर को पंचायत के मुखिया पति दुर्गा सोरेन, पूर्व मुखिया श्याम रजवार, कौशल रजवार, जीतलाल मुर्मू सहित कई समाज सेवी मृतका के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया। इधर परिजन विद्यालय के शिक्षक ज्ञान सिंह की अगुवाई में मृत महिला को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

जहां परिवार कल्याण विभाग के चिकित्सक द्वारा 13772, डीआर-32 के तहत चिकित्सीय प्रमाणिकता में सर्पदंश से मौत का उल्लेख किया है। मृतका अपने पीछे एक पुत्री छोड़ गई है। आज देरशाम को शव को दफनाया गया, जिसमें ज्ञान सिंह, अगनु सिंह, नेपाली सिंह, बंधन सिंह, मंटू, पदुम, मेघलाल, लखन नायक, बालेश्वर तूरी आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *