Advertisement

कथारा में आयोजित जेजेए की बैठक में 18 पत्रकारों ने ली सदस्यता

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के कथारा मोड़ स्थित एक होटल में एक अक्टूबर की संध्या झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बोकारो जिला प्रभारी सह प्रदेश सचिव मुकेश कुमार सिंह की उपस्थिति में पत्रकारिता से जुड़े क्षेत्र के कलमधरों ने सदस्यता ग्रहण की।

बैठक को संबोधित करते हुए जेजेए बोकारो जिला प्रभारी सह प्रदेश सचिव मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि आने वाले समय में जेजेए बोकारो जिले के चप्पे-चप्पे में नजर आएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हित और अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए एक सशक्त संगठन की आवश्यकता है। जेजेए पत्रकारों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुका है और संगठन का विस्तार लगातार किया जा रहा है। कहा कि संगठन से जुड़ने वाले पत्रकारों को एकजुट होकर पत्रकारिता के साथ-साथ पत्रकारों की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए भी मजबूती से आवाज उठानी होगी।

बैठक के दौरान कथारा क्षेत्र से राजेश कुमार, विनीत कुमार, शमशेर आलम, अमीर आलम, इमरान फैज़ान, मुख़्तार अंसारी, मौसम मुस्कान समेत कुल 18 पत्रकारों ने झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की सदस्यता ली। बैठक में हरेराम, सूरज कुमार सिंह, मो. सेराज, संदीप सिंह, प्रभु, शिव शंकर सिंह, मुकेश लाल सहित अन्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *