रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा स्थित डीवीसी कॉलोनी के एफ-5 आवास में बीते 29 सितंबर को दिनदहाड़े हुई चोरी का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर बिरसा बस्ती रहिवासी रोहित कुमार (26 वर्ष) और विजय कुमार (22 वर्ष) को कमला माता पहाड़ी मंदिर से गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार चंद्रपुरा पुलिस ने पकड़े गये दोनों आरोपियों के पास से चोरी के दो जोड़ी चांदी जैसे पायल, तीन चांदी जैसे सिक्के तथा कुल 5,500 रुपये बरामद किए किया है। मामले में चंद्रपुरा थाना में कांड क्रमांक-112/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
छापेमारी दल में चंद्रपुरा थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह, दुग्धा थाना प्रभारी अमन कुमार, पुअनि कुंदन कुमार पासवान, पुअनि प्रवीण महतो तथा चंद्रपुरा थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।
![]()













Leave a Reply