रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। पुलिस लाइन बोकारो में 30 सितंबर को पुलिस जवानों के लिए सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को आपात परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी तरीके से रिस्पॉन्ड करने के लिए प्रेरित किया गया।
मौके पर उपस्थित बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि सड़क सुरक्षा हो या विधि-व्यवस्था, किसी भी परिस्थिति में पुलिस का रिस्पॉन्स सबसे पहले दिखाई देता है। कहा कि दुर्घटना में घायल की स्थिति सुधारना अथवा उसे और खराब होने से रोकना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित कर्मियों तक दुर्घटना की सूचना तुरंत पहुंचाने के लिए सिविल डिफेंस के व्हाट्सऐप ग्रुप को पुलिस व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उल्लेख जवानों के सेवा अभिलेख में भी किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने प्राथमिक उपचार को महत्वपूर्ण बताते हुए जवानों से तकनीकों को गंभीरता से सीखने की अपील की। प्रशिक्षण में सीपीआर, रक्तस्राव रोकने, घायल को सुरक्षित संभालने और शीघ्र अस्पताल पहुंचाने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
![]()













Leave a Reply