Advertisement

अखंड भारत पर्यावरण यात्रा के 7वें दिन स्वच्छ हवा और प्रकृति संरक्षण का संदेश

घरेलू वायु प्रदूषण के प्रति ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। अखंड भारत पर्यावरण यात्रा के सातवें दिन धनबाद जिला के हद में राजगंज प्रखंड के चोंगी, रंतांड तथा दुलुडीह पंचायत में ग्रामीणों के बीच पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान घर-घर जाकर ग्रामीणों से घरेलू वायु प्रदूषण (इंडोर पोल्लुशन), स्वच्छ हवा, स्वच्छ वातावरण और प्रकृति संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया गया।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को घरेलू स्तर पर होने वाले वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए दैनिक जीवन में आवश्यक सावधानियां बरतने और आसपास के रहिवासियों को भी जागरूक करने की अपील की गई।

इस अवसर पर बबलू कुमार महतो ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक इंसान या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है। जब गांव का हर परिवार स्वच्छ हवा, स्वच्छ वातावरण और प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूक होगा, तभी व्यापक बदलाव संभव है। कहा कि ग्रामीणों की सहभागिता और अपनापन इस यात्रा की सबसे बड़ी ताकत है। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने तथा अपने आसपास के रहिवासियों को जागरूक करने में सहयोग करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों की सहभागिता और उत्साह के बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *