प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत स्थित जलमीनार से 13 वार्ड के लगभग साढ़े तेरह सौ उपभोक्ताओं को बीते डेढ़ महीने से अधिक समय से बिना फिल्टर किये लाल पानी आपूर्ति की जा रही है। वहीं स्थानीय मुखिया साफ जलापूर्ति के एवज में जलकर वसूली में लगे है।
बता दें कि, एलम/फिटकरी, ब्लीचिंग के अभाव में ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। इस लाल पानी को रहिवासी नहाने, कपड़ा धोने के उपयोग में भले ला रहे हैं, पर उन्हें पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। मालूम हो कि, इस ज्वलंत समस्या के निदान को लेकर बीते 2 सितंबर को स्थानीय पंचायत सचिवालय में पीएचईडी विभाग के अधिकारियों एवं ग्रामीण प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुखिया सह ग्राम स्वच्छता समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र कपरदार द्वारा एक बैठक आयोजित की गयी थी। उक्त बैठक में कई निर्णय लिए गये थे। आज एक माह गुजर गए पर मामला यथावत बनी हुई है।
पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता व कनीय अभियंता से 30 सितंबर को इस बाबत पूछे जाने पर बताया गया कि पंचायत के मुखिया सह स्वच्छता अध्यक्ष इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने को सक्षम हैं। मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने *जगत प्रहरी* को बताया कि नया एक मोटर पंप भी आ गया है। एलएम/फिटकरी, ब्लीचिंग आदि की उपलब्धता की उनके द्वारा प्रयास की जा रही है। शीघ्र ही ग्रामीणों को फिल्टर्डयुक्त जलापूर्ति किया जाएगा। साथ ही पूर्व विस्तारित पंचायत स्वच्छता समिति से जुड़े सदस्यों के सहयोग से ग्रामीण उपभोक्ताओं से निर्धारित मासिक जलकर शुल्क वसूली की भी कारगर व्यवस्था की जाएगी।
![]()













Leave a Reply