एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो के एनएसएस इकाई ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस (एक अक्टूबर) के पूर्व संध्या पर 30 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा इंडियन रेडक्रास सोसाइटी बोकारो के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन के. बी. कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक सह प्रभारी प्राचार्य की अध्यक्षता और कार्यक्रम पदाधिकारी के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में चलाया गया। शिविर का विधिवत् उद्घाटन परीक्षा नियंत्रक डॉ साजन भारती, रेडक्रास सोसाइटी बोकारो के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पूजा कुमारी, कार्यकर्ता युधिष्ठिर महतो एवं टीम सदस्य ब्रह्मदेव सिंह, विकास एवं रामेश्वर, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार, डॉ व्यास कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ भारती ने कहा कि रक्तदान महादान है और आपका एक यूनिट रक्त तीन जरूरतमंद की जान बचा सकता है। रेडक्रास सोसाइटी बोकारो के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पूजा कुमारी ने बताया कि आपात स्थिति में किसी को भी खून की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में रक्तदान कर किसी की भी जान बचाना बड़ा मानवीय काम है। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर ने कहा कि रक्तदान शिविर लगाए जाने का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, मानवता की भावना और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
जानकारी के अनुसार रक्तदान के बाद भारतीय रेडक्रास सोसाइटी बोकारो ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कहा गया कि नियमित व उचित परिस्थितियों में रक्तदान करने से स्वस्थ व्यक्ति को किसी जरूरतमंद की जिंदगी में योगदान देने का अवसर मिलता है। छात्र छात्राओं को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
बताया जाता है कि कई इच्छुक कम वजन एवं हीमोग्लोबिन स्तर निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं होने के कारण रक्तदान नहीं कर सके। जबकि रक्तदान करने वालो में कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार, शिव शंभू कुमार भारती, प्रकाश रजवार, मिलन कुमार गुप्ता, संटू कुमार चौधरी, सूरज कुमार रनवे, अमन तिवारी, रेशमा परवीन, करण कर्मकार, सुमीत कुमार सिंह, सुधांशु कुमार, रोहित वर्मा रहे। शिविर में उपरोक्त के अलावा डॉ व्यास कुमार, डॉ विश्वनाथ प्रसाद, रेड क्रॉस से डॉ पूजा कुमारी, युधिष्ठिर महतो, रामेश्वर, ब्रह्मदेव सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र भूषण प्रसाद, सदन राम, अभिषेक आनंद, कुमकुम कुमारी, प्रथम कुमार, अंतरा कुमारी, सोनी कुमारी, शहजादी आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply