Advertisement

टाटा एग्रिको खेल मैदान सह जीम में अभ्यासरत महिला, पुरुषों का रोचक प्रदर्शन

ए के जायसवाल/पेटरवार (बोकारो)। पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में जमशेदपुर के टाटानगर स्थित एग्रिको खेल मैदान सह जीम में नित्य प्रातः काफी संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग, युवक, युवती, बच्चे आदि ससमय पहुंचते और घंटों योगा की विभिन्न मुद्राओं में लिन रहते है।

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग पुरुषों में एसके माजी, ओपी शर्मा, समीर घोष, बीडी राम सहित पतंजलि योग पीठ की ओर से मुख्य भूमिका निभाने वाली संयोगिता श्रीवास्तव ने अपनी सहेली ममता मुनका, पूर्णिमा देवी, बॉबी देवी, माला सिन्हा, मोंटी डे, माला देवी, कुमुद सिंन्हा, संगीता जैन, अल्पना चक्रवर्ती, मुनमुन सहित कई सहेलियां, जो लंबे समय से पतंजलि योगपीठ से जुड़ी हैं। उपरोक्त ने 20 सितंबर को 30 मिनट तक खूब अभ्यास किया व ग्राउंड के चक्कर लगाए। एक वार्ता के दौरान संयोगिता श्रीवास्तव ने प्रेस को बताया कि बहुत जल्द यहां पतंजलि योग शिविर लगाये जाएंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *