Advertisement

चिन्मय विद्यालय बोकारो में आगामी 5 से 7 अक्टूबर तक दिव्य गीता प्रवचन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। चिन्मय मिशन के तत्वावधान में चिन्मय विद्यालय बोकारो में आगामी 5 से 7 अक्टूबर तक तीन दिवसीय दिव्य गीता प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में चिन्मय मिशन के पूर्व विश्व प्रमुख परम पूज्य स्वामी तेजोमयानंद सरस्वतीजी गीता पंचामृत विषय पर प्रवचन देंगे। उनका बोकारो आगमन 4 अक्टूबर को होगा। तीनों दिन संध्या 6:30 से रात 8 बजे तक प्रवचन आयोजित किया जाएगा। चिन्मया विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इसमें श्रीमद्भगवद्गीता के संदेशों को सरल एवं सहज रूप में समझाया जाएगा।

गीता पंचामृत में भगवद्गीता के पांच महत्वपूर्ण श्लोकों के माध्यम से जीवन के मूल्यों, कर्तव्य, आत्मबोध और आध्यात्मिक दृष्टि को समझने का प्रयास किया गया है। प्रवचन के दौरान इन श्लोकों के आध्यात्मिक एवं व्यावहारिक पक्ष पर विस्तार से चर्चा होगी। चिन्मय मिशन बोकारो की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने 19 सितंबर को कहा कि स्वामी तेजोमयानंद सरस्वतीजी का बोकारो आगमन शहरवासियों के लिए विशेष अवसर है।

उनके प्रवचनों से आमजनों को गीता के संदेशों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजन को लेकर मिशन एवं विद्यालय परिवार में उत्साह है। तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मिशन एवं विद्यालय के पदाधिकारियों ने बोकारोवासियों से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *