Advertisement

एसआईआर को लेकर उच्च विद्यालय द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। विभागीय निर्देशानुसार 20 अगस्त को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उच्च विद्यालय के द्वारा एसआईआर जागरूकता को लेकर रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में शिक्षक व् छात्र-छात्रा शामिल थे।

जानकारी के अनुसार अंगवाली उच्च विद्यालय के शिक्षकों के नेतृत्व में एसआईआर-26 से संबंधित पोस्टर क्या आपके पूरे परिवार के नाम एक ही मतदान केंद्र में है?आदि स्लोगन के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। स्लोगन में कहा गया कि संबंधित बीएलओ से मिलकर अपनी मतदाता सूची जांच लें एवं ऐसा करने के लिए संबंधित प्रपत्र भरें। रैली में विद्यालय के प्रधानाध्यापक (एचएम) अशोक कुमार, अंकित कुमार, सुषमा कुमारी, सुमित्रा मरांडी सहित अन्य शिक्षक व दर्जनों छात्र-छात्रा शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *