Advertisement

चतरा में 30 अगस्त को टीएसफोर का प्रदेश स्तरीय साहू मिलन समारोह-जोधन नायक

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) की एक बैठक प्रतापपुर प्रखंड के लिप्ता-कुबड़ी में आयोजित की गयी थी। इसकी जानकारी तेली साहू समाज संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जोधन नायक ने 20 अगस्त को बोकारो थर्मल स्थित कार्यालय में दी।

नायक ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्य रूप से टीएसफोर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही उपस्थित थे। बैठक में आगामी 30 अगस्त को आयोजित होने वाली साहू मिलन समारोह को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। कहा कि उक्त समारोह में विधायक रणविजय साहू की उपस्थिति रहेगी।

नायक ने कहा कि सामाजिक निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए प्रतापपुर की बैठक में राजु साव को सर्वसम्मति से प्रतापपुर प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। कहा कि उक्त बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि 30 अगस्त को झारखंड के सभी जिला से टीएसफोर के प्रतिनिधिगण साहू मिलन समारोह में शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही ने सभी प्रखंडों से अधिक से अधिक स्वजातिय जनों को समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर कई अन्य उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *