प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती एवं सद्भावना दिवस बोकारो जिला के हद में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय (जनवि) तेनुघाट में 20 अगस्त को श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जयंती समारोह में जनवि तेनुघाट के प्रभारी प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, वरिष्ठ शिक्षक पी. पांडेय, राजीव रंजन, रवि राय, एसपी शर्मा, पवन कुमार, जयदेव, अंजू पांडेय, अन्विता त्रिपाठी, पूनम लकड़ा सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बालिकाओं द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया तथा जयश्री ने राजीव गांधी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए अपना भाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सामाजिक विज्ञान शिक्षक विशाल कुमार ने अपने जोशीले भाषण द्वारा विद्यार्थियों में पूर्व पीएम राजीव गांधी के विचारों को प्रेषित किया। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने भी इस अवसर पर सलामी देकर दिवंगत पीएम को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
![]()













Leave a Reply