Advertisement

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह का सोनपुर में वैदिक मंत्रोच्चार से भव्य स्वागत

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह का सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित बजरंग चौक पर 20 अगस्त को भव्य स्वागत किया गया। वे युवा शक्ति संपर्क अभियान के तहत सिवान प्रवास पर जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार सोनपुर के बजरंग चौक पर भाजयुमो के सह क्षेत्रीय प्रभारी डॉ आशुतोष कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सिंह को माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। इसके बाद भारती वेदविद्या गुरुकुलम के आचार्य रोशन कुमार पांडेय के नेतृत्व में गुरुकुल के विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका पारंपरिक स्वागत किया।
इस अवसर पर सिवान प्रवास पर साथ जा रहे प्रदेश मंत्री एवं सारण-सिवान क्षेत्रीय प्रभारी मुकेश यादव सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारियों का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र उपाध्याय, मंडल मंत्री राकेश कुमार दांगी, अनिल सक्सेना, भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह टुनटुन, संजीत शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, अनुपम कुमार चंदन, विकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। बताया जाता है कि इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बिहार में युवा शक्ति को संगठित एवं सशक्त करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *