रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के वास्तु विहार में 19 अगस्त को देवर-भाभी पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौतम सिंह अपने कुत्ते को लेकर टहलने निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और धमकी देते हुए पीछे से हमला कर दिया। हमले में गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर उनकी भाभी मौके पर पहुंचीं, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
घटना के बाद दोनों पीड़ित सेक्टर-12 थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। बताया जा रहा है कि दोनों खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले में शामिल आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
![]()













Leave a Reply