Advertisement

कसमार के ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई मां मनसा देवी की पूजा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 19 अगस्त को मां मनसा देवी की पूजा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां मनसा देवी की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

जानकारी के अनुसार मनसा पूजा को लेकर सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों एवं पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना की और मां मनसा देवी को प्रसाद अर्पित किया। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

बताया जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनसा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। पूजा स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

इस अवसर पर आयोजकों एवं ग्रामीणों ने बताया कि मां मनसा देवी की पूजा क्षेत्र में वर्षों से आस्था और परंपरा के साथ मनाई जाती है। मान्यता है कि माता की पूजा करने से परिवार पर सुख-शांति बनी रहती है और सभी प्रकार की विपत्तियों से रक्षा होती है। पूजा को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों एवं पूजा समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *