Advertisement

प्रखंड प्रमुख व् भाजपा नेता ने अवैध कोयला लदे लगभग 15 टैक्टर पकड़ा

सूचना के बाद भी पेटरवार पुलिस नही पहुंची, सभी टैक्टर को छोड़ा

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी दक्षिणी पंचायत में पेटरवार प्रखंड प्रमुख शारदा देवी सहित कई समाजिक कार्यकर्ता अवैध लोड कोयला टैक्टरो को पिछरी नहर के समीप रोका। उक्त जानकारी भाजपा नेता देवीदास और प्रमुख शारदा देवी ने 18 अगस्त को दी।

भाजपा के वरीय नेता सह समाजसेवी देवीदास ने कहा कि बीते 17 अगस्त की रात मे थाना प्रभारी पेटरवार को अवैध कोयला लदे ट्रेक्टर पकड़े जाने के बावत सूचित किया गया, लेकिन पेटरवार थाना से कोई पुलिस टीम नहीं पहुंची। अंत में लगभग 3 घंटा इन्तजार के बाद मजबूर होकर सभी अवैघ कोयला लदे टैक्टरो को छोड़ना पड़ा।

देवीदास ने कहा कि प्रशासन बोले हम आ रहे हैं, 3 घंटा बीत जाने के बाद पुलिस नही आई। उन्होने कहा कि लगभग 15 ट्रैक्टर कोयला लोड था। इस संबंध मे संपर्क करने पर पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां गई, लेकिन ना तो वहा कोई टैक्टर मिला, ना ही कोई मौजूद था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *