Advertisement

श्रद्धालुओं द्वारा किया गया मां मनसा देवी की प्रतिमा का विसर्जन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के प्रायः सभी ग्रामीण इलाकों में श्रद्धा और भक्ति के साथ विषहरनी मां मनसा देवी की पूजा-अर्चना बीते 17 अगस्त की रात की गयी। इसके उपरांत 18 अगस्त को विषहरनी मां मनसा देवी की प्रतिमाओं का विसर्जन जलाशय में कर दिया गया।

बताया जाता है कि इस दौरान प्रखंड के हद में अंगवाली जोरियाधार मुहल्ले के आयोजक मंडली के साथ कई मुहल्ले व मंडपवारी चौक पर बंग्ला मानस मंगल गान ढोल, झाल के साथ गा रहे थे। कदमटोला के आयोजक नरेश कपरदार द्वारा विषधर सांप गेहूंमन का खेल भी दिखाया गया। इसके बाद अगले वर्ष पुनः माँ के आगमन की मंगल कामना के साथ श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिमा का विधि विधान से विसर्जन किया है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *