प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली गांव रहिवासी एवं समाज में जुड़कर हर कार्यों के लिये हमेशा तत्पर रहे फणिंद्र यादव उर्फ फेंकू का 18 अगस्त की प्रातः घर पर ही निधन हो गया। वे काफी मिलनसार व्यक्तित्व थे।
बताया जाता है कि वे बीते कुछ महीने से बीमार चल रहे थे। उनका ईलाज परिजनों द्वारा कई बड़े अस्पतालों में कराए, पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। कम उम्र में ही वे सब से जुदा हो गए। इनके आकस्मिक निधन से पूरे मुहल्ले में शोक छाया है।
इस अवसर पर दिवंगत फेंकू के आवास पहुंचकर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार सहित कई समाजसेवी तथा दर्जनों गणमान्य जनों ने शोक संवेदना व्यक्त किया। दिवंगत फणिंद्र अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र, पुत्रबधू, एक पुत्री एवं भरापुरा परिवार छोड़ गए हैं। आज अपराह्न दामोदर नदी तट स्थित श्मशान घाट में रिश्तेदारों तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में वर्षा के दौरान उनकी अंत्येष्टि की गयी।
![]()













Leave a Reply