Advertisement

जीजीएसईएसटीसी बोकारो में नशा मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के जीजीएसईएसटीसी परिसर में 17 अगस्त को नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के तहत 10 करोड़ नशा-मुक्ति संकल्प महाअभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशीली दवाओं तथा मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जीजीएसईएसटीसी के निदेशक डॉ प्रियदर्शी जरुहार के स्वागत संबोधन से किया गया। इस अवसर पर उन्होंने नशा-मुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक जागरूकता और जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। औपचारिक उद्घाटन डॉ शफाक ज़हीर, समन्वयक, कम्युनिकेशन सब-सेल ने किया। संचालन डॉ ए. पी. बर्नवाल, विभागाध्यक्ष, बीएसएच के मार्गदर्शन में किया गया।

मौके पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय से बी.के. मनोज, ब्रह्माकुमारी मीरा दीदी, ब्रह्माकुमारी उषा दीदी एवं ब्रह्माकुमारी अलखजी उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारी मनोज ने अभियान के उद्देश्य और मिशन की जानकारी दी। ब्रह्माकुमारी मीरा दीदी ने नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभाव बताए तथा ध्यान सत्र कराया।

कार्यक्रम में जीजीएसईएसटीसी के विद्यार्थियों ने नशा-मुक्ति का सामूहिक संकल्प लिया। जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह एवं सचिव एस. पी. सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए नशा-मुक्ति का संदेश समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। समापन पर डॉ जरुहार ने आत्म-अनुशासन, इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताया। कार्यक्रम जागरूकता, ध्यान और सामूहिक संकल्प का सार्थक संदेश बना।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *