प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) द्वारा 30 मई को जिला के हद में बेरमो अनुमंडल के कई थाना का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार एसपी नाथू सिंह मीणा ने जिला के हद में ललपनिया ओपी, महुआटांड थाना, जगेश्वर विहार थाना, दनिया पिकेट, रहावन ओपी व झुमरा सीआरपीएफ कैम्प का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित थाना/ओपी/पिकेट/कैम्प क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं सीरिस्ता के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार निरीक्षण क्रम में आम जनता की समस्याओं का त्वरित व विधिसम्मत समाधान करने का निर्देश दिया गया। सभी लंबित कांडों, वारंट, इस्तेहार व कुर्की का ससमय निष्पादन हेतु निर्देशित किए गये। पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन संबंधित मामलों को समयबद्ध तरीके से निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया। प्रत्येक थाना में सप्ताह में एक दिन थाना दिवस का आयोजन अनिवार्य रूप से करने के संबंध में भी निर्देशित किया गया।
![]()












Leave a Reply