Advertisement

व्यवहार न्यायालय परिसर तेनुघाट में लगा मासिक लोक अदालत

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय में 30 मई को सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय और जिला जज बोकारो के निर्देशानुसार मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त मासिक लोक अदालत में तीन बेंच का गठन किया गया था। जिसके प्रथम बेंच में कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय एवं अधिवक्ता प्रशांत पाल, दूसरे बेंच पर जिला जज तृतीय नीरज कुमार एवं अधिवक्ता सुजीत कुमार जयसवाल तथा तीसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय एवं पांडव कुमार पांडेय मौजूद थे।

उक्त जानकारी बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजित लोक अदालत और राष्ट्रीय लोक अदालत में फरियादियों के भीड़ को देखकर यह पता चलता है की लोक अदालत से आमजन काफी खुश है और अपनी समस्याओं का समाधान करवा रहे हैं। कहा कि पूरे वर्ष में हजारों मामलों का निष्पादन लोक अदालत द्वारा कराया गया।
उन्होंने बताया कि 30 मई को आयोजित लोक अदालत में 8 मामलों का निष्पादन और 46,500 रुपए की समझौता राशि वसूल किए गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *