Advertisement

व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के अनुसेवक के आकस्मिक निधन पर शोकसभा

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में न्यायालय के अनुसेवक अरविन्द कुमार सिंह की आकस्मिक निधन पर 23 मई को शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में जिला जज प्रथम, बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम सहित दर्जनों न्यायिक कर्मी शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार न्यायालय कर्मी अरविन्द कुमार सिंह के निधन पर जिला जज प्रथम फहीम किरमानी की अगुवाई में व्यवहार न्यायालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा को संबोधित करते हुए बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने कहा कि व्यवहार न्यायालय में कार्यरत अनुसेवक अरविन्द की मृत्यु 23 मई की सुबह तेनुघाट में हो गई। जिसे लेकर उक्त शोक सभा की गई। बताया कि दिवंगत सिंह काफी मृदु भाषी और मिलनसार थे। ज्ञात हो कि, दिवंगत अरविन्द अपने पीछे अपनी पत्नी, दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। दोनों पुत्रियां विवाहित है। शोक सभा में अधिवक्ता गण एवं सभी न्यायिक कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *