ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में वर्मा अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित अतिथि भवन परिसर में बीते 22 मई की देर संध्या विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीपीओ) वशिष्ठ नारायण सिंह का स्थानांतरण होने एवं नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रवींद्र कुमार सिंह के पदस्थापन के उपलक्ष्य पर तेनुघाट अतिथि भवन किया गया।
विदाई सह स्वागत सामरोह में मुख्य रूप से बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा, सब रजिस्टार बेरमो रितु रंजन सहित अनुमंडल के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी सहित दर्जनों पत्रकार एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
पूर्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के 33 महीने के कार्यकाल को उपस्थित जनक ने काफी सराहना की। कहा कि इनके नेतृत्व में कई बड़ी सफलता पुलिस विभाग ने हासिल किया है।
झूमरा पहाड़ में नक्सलवाद की समस्या से निपटने में उनका अनुभव का काफी लाभ मिला है। उनके नेतृत्व में झुमरा एवं लूगू पहाड़ में नक्सल मुक्त अभियान भी चलाया गया और सफलता हासिल हुआ। उनके साथ किये गए कार्यों को अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने याद करते हुए बताया कि उनके अनुभव एवं कार्य कुशलता का लाभ विधि व्यवस्था या अन्य किसी भी कार्यों मिला है वह कबीले तारीफ है। किसी भी पर्व त्यौहार यथा होली, दुर्गा पूजा, दीपावली, ईद, बकरीद या चुनाव में सभी में कॉर्डिनेट कर कार्य करने का बेहतर अनुभव है जो समय समय पर हम सभी अधिकारियों को लाभ मिलते रहा है।
नव पदस्थापित एसडीपीओ रविंद्र सिंह ने बताया कि वशिष्ठ नारायण सिंह और वे दोनों एक ही बैच के है। उनके कार्यशैली की प्रशंसा सुन रहा हूं और पहले हमने देखा भी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 में उन्हें राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। उनके मार्गदर्शन पर चलने का हर संभव प्रयास करूंगा।
सामरोह के अवसर पर गीत संगीत का भी आयोजन किया गया। सभी अधिकारियों ने गीत संगीत का भरपूर आनंद लिया। वहीं पूर्व में अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र सिंह सहित पुलिस निरीक्षक, पत्रकार नरेश प्रसाद श्रीवास्तव सहित अन्य कई अतिथि को शाल, बुके देकर सम्मानित किया गया। सभी पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी सहित अधिकारियों ने अपनी अपनी यादें उनके साथ मंच पर साझा किए और उनके बारे में बताए।
![]()













Leave a Reply