Advertisement

बीआईएस प्रायोजित औद्योगिक भ्रमण में जीजीएसईएसटीसी के 50 छात्रों ने लिया हिस्सा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास के कांड्रा स्थित गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटी टेक्निकल कैंपस (जीजीएसईएसटीसी) के इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट कॉलेज के 50 छात्र–छात्राओं ने 22 मई को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) द्वारा प्रायोजित औद्योगिक अनुभव भ्रमण में भाग लिया।

यह भ्रमण बोकारो टिंबर सीजनिंग प्लांट बालीडीह में आयोजित किया गया, जिसका सफल संयोजन बीआईएस के सौरभ राय के नेतृत्व में किया गया।

जीजीएसईएसटीसी संस्थान की ओर से डीन एकेडमिक्स एवं सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद वर्मा, डिप्लोमा इंजीनियरिंग के कोऑर्डिनेटर प्रो. अजहर इमाम तथा एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ शफाक रहमत ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान टिंबर प्लांट के मैनेजर मदन जैन ने छात्रों को उत्पादन प्रक्रिया, उत्पाद गुणवत्ता एवं मानकीकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

गौरतलब है कि डॉ राजेंद्र प्रसाद वर्मा संस्थान में बीआईएस के मेंटर के रूप में कार्यरत हैं और लगभग 150 छात्र–छात्रा बीआईएस क्लब में पंजीकृत हैं, जो गुणवत्ता एवं मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर जीजीएसईएसटीसी संस्थान के अध्यक्ष तरसेम सिंह, सचिव सुरेन्द्र पाल सिंह एवं निदेशक डॉ प्रियदर्शी जरुहार ने बीआईएस, फैकल्टी और छात्रों को इस सफल आयोजन के लिए साधुवाद दी। कहा कि इस तरह के औद्योगिक भ्रमण छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान और कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा भविष्य के लिए उन्हें तैयार करते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *