एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के बी कॉलेज बेरमो द्वारा क्षेत्रीय निदेशालय एनएसएस झारखंड एवं प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देश एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में 22 मई को ग्रामीणों के बीच एडल्ट लिटरेसी (प्रौढ़ शिक्षा) जागरूकता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम जिला के हद में गांधीग्राम बस्ती में चलाया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ईकाई कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने बताया कि एडल्ट लिटरेसी जागरूकता अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में निरक्षरता को कम करना और उम्र दराज रहिवासियों को बुनियादी शिक्षा (पढ़ने लिखने के लिए) प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने कहा कि इसमें ग्रामीणों को यह बताया जाता है कि शिक्षा की कोई उम्र नहीं होती है। वे अपने रोजमर्रा के जीवन में साक्षरता का लाभ भी उठा सकते हैं। कहा कि एडल्ट लिटरेसी जागरूकता के माध्यम से ग्रामीणों को अपना नाम लिखना, हस्ताक्षर करना, अंक पहचानना, बैंक के छोटे मोटे कार्यों के लिए साक्षर बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। कहा कि स्वयं सेवक गांव में घर घर जाकर ऐसे वयस्कों की पहचान कर रहे हैं, जो पढ़ लिख नहीं सकते। निरक्षर को शिक्षित बनाने के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेवक पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से भी शिक्षा का संदेश दे रहे हैं, जिनमे मिलन कुमार गुप्ता, गुंजा, पल्लवी कुमारी, अंतरा कुमारी, रिया कुमारी, अमन तिवारी, करण कर्मकार, कौशर अंसारी, तनीषा प्रवीण, कृष दास, ताजुद्दीन अंसारी आदि शामिल हैं।
एडल्ट लिटरेसी जागरूकता अभियान में कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर, एनएसएस के स्वयं सेवक एवं ग्रामीणों मुस्कान कुमारी, रूपाली कुमारी, मधु, प्रेरणा, रीना, राजू भाई आदि की उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply