Advertisement

सोनपुर के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की सुध लेने पहुंचे विधायक

प्राचार्यों से लिया समस्याओं का लिखित ब्यौरा, ​शिक्षा व्यवस्था में सुधार की कवायद

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों में शैक्षणिक स्तर और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह ने 22 मई को विभिन्न शिक्षण संस्थानों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद सोनपुर के अंतर्गत आने वाले प्रमुख इंटर हाई स्कूलों यथा शिवदुलारी उच्च विद्यालय, एसपीएस, शिशु संघ और बालिका उच्च विद्यालय पहाड़ी चक का बारीकी से निरीक्षण किया।

​निरीक्षण के क्रम में विधायक सिंह ने विद्यालयों के प्रयोगशाला कक्षों (लैब), क्लास रूम और पूरे परिसर का मुआयना कर व्यवस्था का जायजा लिया। स्कूलों में मौजूद कमियों को दूर करने के लिए उन्होंने गंभीर रुख अपनाते हुए सभी विद्यालय प्रधानों (प्राचार्यों) से उनकी समस्याओं का लिखित ब्यौरा मांगा।

दौरे के क्रम में विधायक ने प्राचार्यों को आश्वस्त किया कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर शासन और प्रशासन के स्तर से इन समस्याओं का जल्द से जल्द स्थायी समाधान कराया जाएगा।
इस अवसर पर ​विभिन्न विद्यालयों का दौरा करने पहुंचे विधायक का स्कूल प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों द्वारा अंग वस्त्र प्रदान कर गर्मजोशी से स्वागत व सम्मान किया गया। मौके पर सोनपुर नगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू, नरेश सिंह, राजीव मुनमुन, सुनील दुबे, संजीव कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, राजीव रंजन छोटे, वीरेन्द्र पासवान, दिव्यांशु गौतम, बिपिन कुमार सिंह, शशिभूषण कुमार सिंह, राजीव सिंह, चुन्नू चौधरी, रंजू सिंह, सुनीता देवी, प्रियंका कुमारी, बृजमोहन पासवान सहित भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, शिक्षाविद और गणमान्य उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *