Advertisement

बुन्डु में जेएसएलपीएस महिला समिति ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में टोन्टो प्रखंड के नक्सल प्रभावित बुन्डु गांव में 22 मई को जेएसएलपीएस महिला समिति की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व महिला समिति की अध्यक्ष सुखमती पुरती ने की।

जानकारी के अनुसार उक्त अभियान के दौरान बुन्डु गांव के महिलाओं और पुरुषों को शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। समिति की महिलाओं ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर ही परिवार और समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है।

अभियान के दौरान महिला समिति सदस्यों ने कहा कि नशे की वजह से कई परिवार बिखर रहे हैं और युवा गलत रास्ते की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाना समय की जरूरत है। अभियान में शामिल महिलाओं ने बुन्डु गांव को नशामुक्त बनाने तथा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। मौके पर रानदाय पुरती, बुरसु अंगारिया, बेला पूर्ति, मुगी पुरती, दुगी पुरती, लक्ष्मी पुरती, लेम्बो अंगरिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *