Advertisement

गुवा में स्वच्छता अभियान के तहत डस्टबिन का वितरण

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी प्रखंड के गुवा क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुवा पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में 22 मई को डस्टबिन का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार डस्टबिन वितरण गुवा बाजार, रेलवे मार्केट, रामनगर, कल्याण नगर, विवेक नगर, रेलवे स्टेशन कॉलोनी, हिरजी हाटिंग समेत अन्य इलाकों में किया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए घरों से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में डालने की अपील की।

इस अवसर पर मुखिया ने रहिवासियों से कहा कि जहां-तहां कचरा फेंकने से गंदगी फैलती है। इससे कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए प्रत्येक रहिवासी को अपने घर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डस्टबिन वितरण कार्यक्रम में रहिवासियों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा सामुदायिक भागीदारी से गांव एवं शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।

पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता अपनाकर ही स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। मौके पर मुखिया चांदमनी लागुरी, जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी, ममता देवी, महादेवी वर्मा, अनुराधा राव, जानों चातर, पदमा केसरी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *