Advertisement

अधिवक्ता संघ पुस्तकालय भवन तेनुघाट में देवनिका संस्था द्वारा मुफ्त जांच शिविर

शिविर में अधिवक्ता सहित दर्जनों अन्य ने कराया अपना स्वास्थ्य जांच

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ के पुस्तकालय भवन में 22 मई को मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का रांची के देवनिका संस्था के द्वारा लगाया गया। शिविर में दर्जनों अधिवक्ता सहित न्यायिक कार्यों से जुड़े कर्मी व् अन्य आमजनों ने भी अपना स्वास्थ्य जांच कराया।

अधिवक्ता संघ तेनुघाट के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा एवं महासचिव वकील प्रसाद द्वारा बताया गया की अधिवक्ता संघ बेरमो तेनुघाट में शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि आज के परिवेश में अधिवक्ताओं का जीवन बहुत ही भाग दौड़ का हो गया है। उनके पास अपने स्वास्थ्य को दिखाने का भी समय नहीं मिल पाता है। जिसके चलते कभी कभी बहुत ही असामान्य घटना घट जाती है। इन्हीं सबो को लेकर इस कैम्प का आयोजन समय समय पर किया जाता है और आगे भी किया जाता रहेगा।

रांची से आये डॉ अनंत सिन्हा ने बताया की तेनुघाट में लगाए गये शिविर में ज्यादातर सुगर, बीपी, घुटने का दर्द, न्यूरो से सम्बंधित मरीज पाये गये। कहा कि शिविर में आये कई मरीजों को जांचोपरांत दवा के साथ साथ एक्सरसाइज भी बताई गई। डॉ सिन्हा ने बताया कि आज जब कभी भी कोई अपने प्लास्टिक सर्जरी, आर्थोपेडिक, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, जेनरल सर्जरी, न्यूरो सर्जरी आदि अन्य बीमारियों की इलाज कराने जाते हैं तो जरूरत से ज्यादा खर्च करना पड़ता है।

इसलिए इस स्वास्थ्य शिविर में जांच के दौरान सभी को यह जानकारी देना चाहते हैं कि हमने एक नया देवनिका अस्पताल रांची तुपुदाना के इंडस्ट्रियल एरिया के इंस्लेरी चौक पर खोले है, जहां आपके पास आयुष्मान कार्ड, राजकीय स्वास्थ्य कार्ड सहित अन्य किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य कार्ड है तो उनका इलाज फ्री किया जायेगा। कहा कि अगर किसी भी प्रकार का कार्ड नहीं है तो भी अन्य अस्पताल से कम खर्च पर इलाज होगा।

वहीं डॉ विशाल ने बताया कि अभी के समय में अनियमित भोजन करना, बाजार का सामान ज्यादा खाना, खाली पेट रहना इत्यादि के कारण बीमारी हो रही है। इन सभी बातो पर ध्यान रखा जाये तो शरीर में कोई भी बीमारी नहीं होगी। कहा कि वर्तमान में आमजनों का जीवन भाग दौड़ का होने के कारण शरीर में कई बीमारी घर बना रही है और इसका पता तब चलता है जब हम सभी कार्यों से निश्चिंत हो जाते है। इस शिविर के संचालन में डॉ चित्राक्ष सिन्हा, अनिकेत सिन्हा, रौशनी कुमारी, लोकेश साहू, उमेश कुमार, अमित कुमार सहित स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस स्वास्थ्य शिविर में अधिवक्ता संघ के सदस्य सहित अन्य कई ने अपना जांच कराकर शिविर का लाभ उठाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *