कथारा में क्षेत्रीय समिति की बैठक में पुण्यतिथि मनाने पर बनी आम सहमति
प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में क्षेत्रीय कार्यालय सह स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन कथारा में बीते 20 मई को आरसीएमयू क्षेत्रीय समिति की अहम बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सह बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह जबकि संचालन विजय यादव ने की।
पुण्यतिथि मनाने को लेकर आयोजित बैठक में मजदूरों के मसीहा स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह की छठवीं पुण्यतिथि मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुण्यतिथि कार्यक्रम आगामी 24 मई को स्मृति भवन परिसर में आयोजित किया जाएगा। बैठक में यह तय किया गया कि पुण्यतिथि के अवसर पर स्व राजेंद्र बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
इसके बाद श्रद्धांजलि सभा एवं उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर संगोष्ठी का आयोजन होगा। कार्यक्रम में श्रमिक हित में उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक संघर्षों और योगदान को याद किया जाएगा। इस अवसर पर आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि राजेंद्र बाबू ने अपना पूरा जीवन मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उनके आदर्शों पर चलना और श्रमिक एकता को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया।
बैठक में यूनियन के एन. के. त्रिपाठी, मो. जानी, इस्लाम अंसारी, मो. फारूक, मो. शकील, रमाकांत सिंह, सुनीता सिंह, शब्बीर अहमद अंसारी, कमलकांत सिंह, गणेश महतो, सुबीर रॉय, सूर्यकांत त्रिपाठी, सुजीत कुमार मिश्रा, गोपाल राम, देवासीष आस, अमित कुमार, हरिहर नोनिया, श्याम सुंदर, रवि कुमार, पिंटू कुमार, कौशिक दत्ता, भीखम कुमार, महेंद्र चौहान, प्रमोद यादव, आर.के. सिंह, सुरेश ठाकुर, अर्जुन चौहान, जगदीश गोस्वामी, सोहन लाल, संजय कुमार दास, भरत प्रसाद मेहता सहित दर्जनों यूनियन पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply