Advertisement

सिख विरोधी दंगा पीड़ितों के लंबित मुआवजा मामलों की उपायुक्त ने की समीक्षा

पीड़ितों को नियमित पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला समाहरणालय कार्यालय कक्ष में जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने 21 मई को वर्ष 1984 सिख विरोधी दंगा से प्रभावित पीड़ितों के मुआवजा भुगतान से संबंधित लंबित आवेदनों की समीक्षा की।

बैठक में बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीना, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल डांढा, डीसीएलआर प्रभाष दत्ता, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा शालिनी खलको, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, पीड़ितों के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे।

बैठक के दौरान बताया गया कि सिख विरोधी दंगा से प्रभावित कुल 71 पीड़ितों के मुआवजा भुगतान का सत्यापन आयोग द्वारा की जा रही है। इसी क्रम में बोकारो जिले में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए डीसी ने संबंधित फाइलों को देखने, एक इंडेक्स पंजी तैयार करने तथा सेक्टर-9 एवं माराफारी थाना में सिख दंगों से संबंधित सभी अभिलेखों की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखने एवं व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने को भी कहा। बैठक में डीसी ने पीड़ितों को नियमित पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने तथा इसकी नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *