प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। केंद्रीय अणवेशन ब्यूरो (सीबीआई) अपराध अनुसंधान शाखा धनबाद द्वारा 21 मई को गिरिडीह में बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई में धनबाद सीबीआई टीम ने गिरिडीह में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर सीजीएसटी विभाग के कमिश्नर और इंस्पेक्टर को 50 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि गिरफ्तार किए गए सीजीएसटी कमिश्नर बुद्धेश्वर सुंडी और जीएसटी इंस्पेक्टर बिरजू कुमार शामिल है। सीबीआई ने यह कार्रवाई गिरिडीह स्थित जीएसटी कार्यालय में की जहां उपरोक्त दोनों अधिकारीयों को 50 हजार घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों अधिकारियों को देर संध्या धनबाद ले जाया गया है।
![]()













Leave a Reply