Advertisement

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय जगन्नाथपुर में मनी पूर्व पीएम स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि

आधुनिक भारत के निर्माता व् देश को 21वीं सदी की दिशा देने वाले थे राजीव गांधी-सिंकु

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गयी। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।

जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु की अध्यक्षता में यहां श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

पूर्व पीएम स्वर्गीय राजीव गांधी के बारे में संबोधित करते हुए विधायक सिंकु ने अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता, भारत को 21वीं सदी की दिशा देने वाले दूरदर्शी नेता एवं सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज, शिक्षा तथा युवाओं को सशक्त बनाने में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया जाता रहेगा। उनके साथ सभी उपस्थित सदस्यों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

मौके पर पूर्व पीएम स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने वालो में जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, वरिष्ठ कांग्रेसी विपिन सिंकु, आफताब आलम, रंजन गोप, मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रधान, मकर ध्वज सरदार, क्रांति तिरिया, बबलू गोप, संजय गोप, संतोष नाग मुंडा, लोकनाथ पान, हरीश पान, सरफराज आलम, विजय नायक, रोशन पान, रंजीत गगराई, प्रकाश गोप आदि कांग्रेसजन शामिल थे। इस अवसर पर जगन्नाथपुर एवं नोवामुंडी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सदस्यगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के देश निर्माण के प्रति अपने विचार व्यक्त किए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *