Advertisement

समस्तीपुर के कर्पूरी सभागार में आज माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य करेंगे संबोधित

बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज विषयक सेमिनार को ले जनसंपर्क

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर शहर के कर्पूरी सभागार में 22 मई को भाकपा माले द्वारा आयोजित बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज सेमिनार को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने को लेकर 22 मई को बाजार क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

अभियान का नेतृत्व प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने करते हुए कहा कि सेमिनार के मुख्य वक्ता भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य हैं। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में घूम धूमकर 22 मई को आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक रहिवासियों से भाग लेने की अपील की। कहा कि सेमिनार को माले राष्ट्रीय महासचिव संबोधित करेंगे।

अभियान के दौरान प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि देश में बढ़ते दमन, लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले और गरीबों-मजदूरों की समस्याओं के खिलाफ जनता को संगठित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाकपा माले हमेशा जनहित के सवालों पर संघर्ष करती रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। मौके पर प्रभात रंजन गुप्ता, आसिफ होदा, मो. एजाज, मनोज साह, लखींद्र पासवान, मो. इस्लाम, राजकिशोर महतो सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *