एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सूबे के पूर्व मंत्री सह चन्दनकियारी विधायक उमाकांत रजक द्वारा बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी प्रखंड के दामुडीह टोला भुइयाडीह में 21 मई को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद से स्वीकृत पीडब्ल्यूडी रोड से अड़ीता तक पथ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में उत्साह, हर्ष और खुशी का माहौल देखने को मिला। रहिवासियों ने इस महत्वपूर्ण योजना का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और जनहितकारी पहल बताया। इस अवसर पर शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रजक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र एवं सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कहा कि सड़क केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि विकास का वह सशक्त माध्यम है जो गांवों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक उन्नति से जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र की प्रगति का आधार मजबूत आधारभूत संरचना होती है और सड़कें विकास की रीढ़ मानी जाती हैं।
विधायक ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के रहिवासियों द्वारा बेहतर सड़क सुविधा की मांग की जा रही थी, जिसे आज धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद स्थानीय रहिवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। वहीं किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को भी इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
विधायक ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना उनकी कार्यशैली है। क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता इसी प्रकार जारी रहेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित तमाम जनों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। साथ हीं इस प्रकार के जनहितकारी कार्यों के लिए विधायक के प्रति आभार जताया। मौके पर बासुकी महथा, हिकमत अंसारी, कार्तिक रजवार, उत्तम सिंह, जाफर अंसारी, रमण महथा, धरणीधर महथा, शमसुद्दीन अंसारी, प्रकाश शर्मा, दामोदर महतो, मथुर गोप, महेश महथा, निवास महथा, अशरफ अंसारी, हुसैन अंसारी समेत दर्जनों समर्थक उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply